गंगापार, जून 18 -- गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है।बादल उमड़ते भी है तो वह बूंदाबांदी बरसाकर चले जाते हैं।बुधवार को शाम को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। लेकिन बाद में फिर से गर्मी और उमस बढ़ गई। आधा जून बीत गया लेकिन मानसून की बारिश का आगमन नहीं हुआ। इससे कृषि कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। विशेषज्ञों ने किसानों से मानसूनी बारिश के बाद भी कृषि कार्य को शुरुआत करने की हिदायत दी है। यह भी पढ़ें- जून की प्रचंड गर्मी से सुबह में ही दोपहर जैसा हो रहा अहसासगर्मी और उमस गर्मी से लोग बुरी तरह से परेशान है। कृषि विशेषज्ञ कमाल अहमद ने बताया कि यमुनापार के जसरा, कौंधियारा और शंकरगढ़ ब्लाकों में लगभग 35-40 हजार हेक्टेयर में धान की फसल लगाई जाती है। जून माह की शुरुआत में किसान बीज खरीदी से लेकर कृषि जमीन कसने का काम शुरू करते हैं। लेकिन इस बार ...