गंगापार, जून 10 -- मांडा पहाड़ी क्षेत्र के गांवों में गर्मी बढ़ने के साथ ही जलस्तर नीचे जाने के कारण ज्यादातर कुंओं और हैंडपंपों के सूखने का सिलसिला शुरू हो गया है। हर साल गर्मी के मौसम में पहाड़ी क्षेत्र के तमाम गांवों में स्थानीय प्रशासन को टैंकर से पेयजल उपलब्ध कराना पड़ता है, लेकिन अभी टैंकर से पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं हुई है। कुंओं और हैंडपंपों के सूखने के साथ ही पेयजल संकट गहराना शुरू हो गया है। क्षेत्र के सोनबरसा ग्राम पंचायत के पाल बस्ती के सैकड़ों ग्रामीण महीनों से बस्ती के इकलौते कुंए से कीचड़युक्त पानी लाकर अपने परिवार की प्यास बुझा रहे हैं। जनपद के दक्षिणी पहाड़ी भूभाग में स्थित मांडा विकास खंड क्षेत्र के उपरौध कहे जाने वाले लगभग तीन दर्जन पहाड़ी गांवों में कुओं, नदी , तालाबों और नहरों में पानी न होने से मांडा क्षेत्र का जलस्तर...