मेरठ, मई 14 -- बुधवार सुबह आई करीब 30 मिनट आंधी एवं बारिश के बाद शहर में जगह-जगह फाल्ट हो गए। देहात में भी कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। शहर में घंटाघर समेत कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रही। किसी इलाके में कहीं एक घंटा तो कुछ इलाकों में चार से पांच घंटे तक लोगों ने बिजली संकट झेला। दूसरी ओर, बुधवार को मेला नौचंदी का उद्घाटन के दौरान भी बिजली आपूर्ति गुल हो गई थी। सुबह करीब नौ बजे आई तेज आंधी एवं बारिश के साथ ही शहरभर में बिजली आपूर्ति गुल हो गई थी। कई इलाकों में फाल्ट से बाधित बिजली आपूर्ति सुचारू कराने में बिजली कर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी। यह भी पढ़ें- आंधी से गोसाईंगंज में देर रात तक अंधेरा, नगराम के 200 गांवों की बत्ती गुल घंटाघर इलाके में भी लोगों ने बिजली-पानी संकट झेला। व्यापारी अकरम कुरैशी ने बताया कि सुबह 3:55 बजे ग...