गोरखपुर, अप्रैल 4 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता आए दिन प्लेटफार्म पर बोगियों को खोजने की मशक्कत और गलत जानकारी की वजह से दौड़ लगाने की परेशानी से मुक्ति मिलने वाली है। यात्रियों को अब ट्रेन आने के आधे घंटे पहले ही पता चल जाएगा कि प्लेटफार्म पर उनका कोच कहां लगेगा। इस संबंध में महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने तीनों मण्डलों को निर्देश जारी किया है। कहा है कि कोच गाइडेंस सिस्टम पर कोच की स्थिति समय से डिस्प्ले करें ताकि यात्री समय रहने अपने कोच के सामने पहुंच जाएं। वर्तमान में मैनुअल फीडिंग और महज 5 से 10 मिनट पहले डिस्पले से यात्रियों को काफी असुविधा होती है।गोरखपुर जंक्शन के सभी प्लेटफार्म पर लगे कोच गाइडेंस सिस्टम (सीजीएस) को नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) से जोड़ने की कवायद शुरू कर दी गई है। प्रयोग के तौर पर प्लेटफार्म नम्बर एक पर लगे को...