मेरठ, अप्रैल 16 -- विवि कैंपस के एपीजे हॉस्टल में आधा किलो दूध को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। जिसमें दो छात्रों के सिर फूट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे कुछ छात्रों को हिरासत में लिया है, जिसने पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामला आपसी विवाद का सामने आया है। तहरीर मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मामला मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित एपीजे हॉस्टल का है। जहां दो दिन पहले एक छात्र आधा किलो दूध लेकर आया था। आरोप है कि उसके ही एक करीबी दोस्त ने वह दूध पी लिया, जिसे लेकर दोनों में कहासुनी हुई थी। यह भी पढ़ें- डीएमसीएच: नर्सिंग छात्रों ने डाटा ऑपरेटर को पीटा हालांकि उस समय मामला शांत हो गया। बुधवार को पुराना विवाद एक बार फिर सामने आया और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। कहासुनी जल्द ही गाली-गलौज और फिर हाथा...