नई दिल्ली, अगस्त 31 -- जन्माष्टमी का व्रत ज्यादातर लोग रहते हैं और फिर रात में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने के बाद खाना खाते हैं। दिनभर के व्रत के लिए शरीर को एक्टिव और पेट को भरा रखने के लिए लोग फलाहार खाते हैं लेकिन इस बार आप कद्दू का हलवा बनाकर खाएं। जी हां, लौकी, गाजर का हलवा तो आपने खूब खाया होगा लेकिन इस बार कद्दू का हलवा खाकर देखें। कद्दू के हलवे में पौष्टिक तत्व होते हैं, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं और ये हेल्दी भी है। अच्छी बात ये है कि इसे बनाने में ज्यादा झंझट नहीं है। आप सिर्फ 15 मिनट में हलवा बनाकर रेडी कर सकती हैं, चलिए आपको इसकी रेसिपी बताते हैं।कद्दू का हलवा बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स- कद्दू - आधा किलो चीनी - ½ कप (125 ग्राम) 1 कप पानी काजू और बादाम - ¼ कप (ऑप्शनल) देसी घी - ½ कप (115 ग्राम) दूध - 1 कप (250 मिलीलीटर...