गोड्डा, अप्रैल 4 -- महगामा प्रतिनिधि:महगामा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर गांव के यादव टोला में अधूरी सड़क निर्माण कार्य के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वर्षों पहले बनी यह सड़क अब जर्जर हो चुकी है और हाल ही में हुए निर्माण कार्य में लगभग 400 मीटर हिस्से को छोड़ दिए जाने से स्थिति और भी खराब हो गई है। बरसात के दिनों में सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है, जिससे लोगों का आवागमन बाधित हो रहा है।स्थानीय ग्रामीण अनिल यादव,बाली यादव,राहुल कुमार,रूपेश कुमार, राकेश यादव,मुकेश कुमार,लक्ष्मण यादव,अनीता देवी और सरिता देवी-ने बताया कि इस सड़क का निर्माण पूरा होना था, लेकिन इसको छोड़ दिया गया। सड़क कार्य कर रहे संवेदक को भी शिकायत किया गया लेकिन एक भी नहीं सुना।इससे खासकर बच्चों,बुजुर्गों और मरीजों को काफी कठिनाइयों का सा...