कटिहार, अप्रैल 24 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले के बुजुर्गों, विधवाओं, दिव्यांगजनों और जरूरतमंद परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं को अधिक पारदर्शी, सरल और समयबद्ध बनाने की दिशा में प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। अब पेंशन योजनाओं के लिए आवेदन के साथ आधार संख्या देना अनिवार्य होगा। साथ ही लंबे समय से लंबित पड़े आवेदनों की समीक्षा शुरू कर दी गई है, ताकि पात्र लाभुकों को जल्द लाभ मिल सके।समाज कल्याण विभाग के निर्देश पर जिला प्रशासन ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़े मामलों की नियमित समीक्षा शुरू कर दी है। आरटीपीएस काउंटर और ऑनलाइन पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का तेजी से निष्पादन करने पर जोर दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- आधार से आसान होगी पेंशन की डगर इससे महीनों से पेंशन स्वीकृति की प्रतीक्षा कर रहे हजारों जरूर...