कटिहार, अप्रैल 20 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले के हजारों बुजुर्गों, विधवाओं, दिव्यांगजनों और जरूरतमंद परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं को और पारदर्शी, तेज तथा व्यवस्थित बनाने के लिए बड़ा निर्णय लिया है। अब सभी छह सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं में आवेदन के साथ आधार संख्या देना अनिवार्य होगा। वहीं मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के आवेदनों का पंचायत स्तर पर सत्यापन कर लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया गया है।सरकार के इस फैसले का सीधा असर कटिहार जिले के हजारों आवेदकों पर पड़ेगा, जहां बड़ी संख्या में लोग वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन योजनाओं से जुड़े हैं। यह भी पढ़ें- सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए आवेदन के साथ आधार देना अनिवार्य जिला प्रशासन को निर्...