मुजफ्फरपुर, मई 8 -- गोरौल। थाना क्षेत्र के एक गांव से चार मई को 18 वर्षीया युवती को अगवा कर लिया गया। इस संबंध में परिजन ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि युवती आधार सुधरवाने के लिए सोमवार को घर से निकली थी। खोजबीन में पता चला कि मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना अंतर्गत छाजन निवासी रोहित कुमार एवं गोरैया निवासी भोला कुमार ने सहयोगियों के साथ युवती को अगवा कर लिया है। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि युवती की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- युवती के अपहर्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...