मुजफ्फरपुर, मार्च 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। आधार सत्यापन के बाद भी 16 लाख से अधिक बच्चों का अपार नहीं बन सका है। सूबे में स्कूलों और अधिकारियों की लापरवाही से यह हाल है। विभिन्न जिलों में ऐसे बच्चों की संख्या 50 से 60 हजार तक है। हालांकि, अपार बनाने में सूबे में मुजफ्फरपुर अब पहले नंबर पर आ गया है। यहां के 82% बच्चों का अपार बन चुका है।अपार को लेकर केवल अभिभावक ही नहीं, अधिकारियों की भी लापरवाही सामने आई है। बिना आधार के अपार नहीं बनता है। लाखों बच्चे अभी भी बिना आधार वाले हैं। मगर हाल यह कि जिनका आधार सही है, उनका भी अपार नहीं बना है। सूबे में अब तक 68 फीसदी बच्चों का ही अपार बना है।20 जिलों में 70% से कम का बना अपार:सूबे के 20 जिले ऐसे हैं जहां 70 फीसदी से कम बच्चों का अपार बना है। इन जिलों में सीतामढ़ी, मधुबनी, पूर्वी चंपारण, ...