बाराबंकी, फरवरी 2 -- हैदरगढ़। आधार सत्यापन के चलते सोमवार को उपनिबंधक कार्यालय में रजिस्ट्री कराने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं आधा दर्जन रजिस्ट्री कराने वालों को वापस होना पड़ा। सरकार द्वारा भूमि की खरीद फरोख्त आदि की रजिस्ट्री कराने के लिए फर्जीवाड़ा रोकने के लिए दो फरवरी से आधार का वेरीफिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है। इस आदेश के लागू होने के बाद पहले दिन उपनिबंधक कार्यालय हैदरगढ़ में दिन भर में 25 लोगों ने रजिस्ट्री जमा की। लेकिन इस नए नियम के चलते रजिस्ट्री होने में पहले की अपेक्षा अधिक समय लगने के कारण छ: रजिस्ट्री नहीं हो सकीं। उपनिबंधक कार्यालय के लिपिक दिवा कीर्ति ने बताया कि 19 रजिस्ट्री हुई हैं। समय बीत जाने के कारण रजिस्ट्री से वंचित हुए क्रेता विक्रेताओं को अगले दिन बुलाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...