अयोध्या, जून 18 -- अयोध्या, संवाददाता। आधुनिक सुविधाओं और संसाधनों के बाद भी आधार कार्ड में संशोधन कराना आसान नहीं है। इसके अलावा आये दिन सर्वर डाउन रहने से भी लोगों को अपने आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र के लिए भी कई-कई दिनों तक भाग दौड़ करनी पड़ती है। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद तहसील पहुंचने पर तहसील कर्मी भी अभिलेखों की फोटो कापी मांगते हैं। फोटो कापी में नाम और पते में थोड़ा भी गलत हुआ तो आवेदन निरस्त हो जाता है या फिर उसे ठीक कराने के लिए पहले मूल अभिलेखों को दुरुस्त कराने में ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं। जनपद में 600 से अधिक जनसेवा केन्द्र शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित हैं। लेकिन सर्वर के अक्सर धीमा चलने से आवेदन सब्मिट ही नहीं हो पाते हैं। यह भी पढ़ें- आधार संशोधन के लिए लोगों की बढ़ी मुश्किलेंप्रमाण पत्रों के लिए आवेदन की चुनौ...