आजमगढ़, जून 26 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने शुक्रवार को हरबंशपुर स्थित कैंप कार्यालय में आयुष्मान गोल्डन कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध आयुष्मान भारत योजना का लाभ उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए जिन कारणों से गोल्डन कार्ड निर्माण लंबित है, उनका त्वरित निराकरण करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया जाए।बैठक में प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) ने अवगत कराया कि समस्त विकास खंडों में अंतर्गत 2,355 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड का निर्माण अभी अवशेष है। उन्होंने बताया कि डेटा नॉट फाउंड, डेटा मिसमैच, शादी, मृत्यु, आधार संशोधन एवं आधार से मोबाइल नंबर लिंक न होने जैसी समस्याओं के कारण कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। यह भी पढ़ें- टेली ...