गौरीगंज, जून 18 -- अमेठी। संवाददाता विकासखंड कार्यालय अमेठी और तहसील कार्यालय से जन्म प्रमाण पत्र व आधार कार्ड बनवाना ग्रामीणों के लिए टेढ़ी खीर बन गया है। रिपोर्ट लगवाने से लेकर फाइल पास कराने तक हजारों रुपए खर्च हो रहे हैं, फिर भी महीनों इंतजार करना पड़ रहा है।

जन्म प्रमाण पत्र के लिए कठिन प्रक्रिया जन्म प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीणों को पहले ऑनलाइन आवेदन के बाद ग्राम पंचायत विकास अधिकारी से रिपोर्ट लगवानी पड़ती है। इसमें एक से छह महीने तक का समय लग जाता है। कई बार फाइलें गायब हो जाती हैं। रत्नेश शुक्ला ने बताया कि तीन महीने पहले खंड कार्यालय अमेठी में जन्म प्रमाण बनवाने के लिए आवेदन किया था, लेकिन प्रमाण पत्र नहीं बना। फाइल ढूंढने पर पता चला कि संबंधित वीडीओ ने गायब कर दी थी। जिससे दोबारा आवेदन प्रक्रिया करनी पड़ी। सरवनपुर के अंशुमन त्र...