जमशेदपुर, दिसम्बर 21 -- आईआरसीटीसी की वेबसाइट से यात्रा के 59 दिन पूर्व ई-टिकट बुक करने के लिए आधार नंबर लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है। आईआरसीटीसी में यह आदेश 15 दिसंबर को जारी हुआ है। वहीं, रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग को लेकर 18 दिसंबर को नए नियमों की घोषणा की है। इसके तहत 60 दिन के नियम में रिजर्वेशन खुलने वाले दिन से ऑनलाइन टिकट बुकिंग होगी, लेकिन इसके लिए तीन चरणों में समय तय किया गया है। नए नियम के अनुसार, 29 दिसंबर से सुबह 08 बजे से दोपहर 12 बजे तक ई-टिकट बुकिंग की सुविधा मिलेगी। इसके बाद 05 जनवरी 2026 से सुबह 08 बजे से शाम 04 बजे तक ऑनलाइन टिकट बुकिंग होगी। वहीं, 12 जनवरी 2026 से पहले की तरह सुबह 08 बजे से रात 12 बजे तक ई-टिकट बुक किए जा सकेंगे। रेलवे का मानना है कि नए नियम से यात्रियों को टिकट बुकिंग में सहूलियत मिलेगी। जानकार...