समस्तीपुर, फरवरी 26 -- आधार कार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेज हो गया है। किसी भी जरूरी काम के लिए लोगों को अपना आधार नंबर देना पड़ता है। अब रेल मंत्रालय ने तत्काल टिकट के लिए आईआरसीटीसी अकाउंट को आधार से जोड़ दिया है। इसके बिना तत्काल टिकट लेना मुश्किल हो गया है। काउंटर से भी तत्काल टिकट लेने पर आधार जरूरी है। इसके साथ ही अन्य जो भी महत्वपूर्ण कार्य है उसमें आधार प्रमुख है। यही कारण है कि लोग नया आधार कार्ड बनवाने, नई जानकारी के साथ मोबाइल नंबर अपडेट करने और डेमोग्राफिक बदलाव करने के लिए आधार केंद्रों पर जाने लगे हैं। लेकिन आधार कार्ड बनाने व सुधरवाने में घंटों लाइन में लगना पड़ता है। बोले समस्तीपुर के तहत लोगों ने इसमें सुधार की बात कही। राजू ने कहा कि आधार कार्ड बनवाने या सुधार कराने को लेकर लोग सुबह से ही पोस्ट ऑफिस पहुंचना शुरू कर देते हैं। इ...