आजमगढ़, जनवरी 31 -- आजमगढ़, संवाददाता। आधार कार्ड में वायोमेट्रिक अपडेट और आधार बनवाने के लिए भटक रहे लोगों की समस्या जल्द दूर होगी। जनपद के 48 पोस्ट आफिसों में यह सुविधा मिलेगी। तकनकी कारणों से अधिकतर स्थानों पर बंद चल रही थी। इसके साथ ही शहर के प्रधान डाकघर पर तीन काउंटर संचालित किए जाएंगे। जनपद के डाकघरों और बैंकों में आधार कार्ड बनाने और बायोमेट्रिक अपडेट किया जा रहा था। तकनीकी कारणों से कई बैंकों और कई डाकघर में यह काम बंद हो गया था। जिससे लोगों को भटकना पड़ रहा था। आधार केंद्र पर लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा रहा था। शहर के प्रधान डॉक घर पर सुबह पांच बजे से आए लोगों को शाम तक इंतजार करना पड़ रहा था। अब लोगों की समस्या दूर हो जाएगी। डाकघरों में बंद पड़े आधार केंद्र को सक्रिय किया जा रहा है। कई स्थनों पर सुविधा को शुरू भी कर दिया गया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.