बाराबंकी, मई 8 -- बाराबंकी। थाना असंद्रा क्षेत्र के मिर्चिया गांव के एक युवक के आधार कार्ड में उसकी सूचना के बिना मोबाइल नंबर बदलकर फर्जी तरीके से खाता खोल लिया। इसके बाद दो बैंकों से 33 हजार 516 रुपये लोन करा लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मिर्चिया गांव निवासी पीड़ित हिमांशु चौरसिया पुत्र अशोक कुमार चौरसिया ने बताया कि 14 अप्रैल को बिना उनकी अनुमति, बिना बायोमेट्रिक सत्यापन और बिना किसी आधार सेवा केंद्र पर उपस्थित हुए उनके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर बदल दिया गया। इसकी जानकारी होने पर उन्होंने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक तथा साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। यह भी पढ़ें- साइबर अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर के क्रेडिट कार्ड से दो लाख रुपए उड़ाए पीड़ित के अनुसार वह स्वयं सीएससी राज्य कार्यालय और यूआईडीएआई के क्षेत्रीय कार्य...