बागपत, फरवरी 17 -- बागपत। आधार सत्यापन के लिए ओटीपी न आने के कारण मंगलवार को रजिस्ट्री दफ्तर में काम प्रभावित रहा। पोर्टल ठप रहने से दूरदराज से आए लोग बिना रजिस्ट्री कराए ही वापस जाने को मजबूर हुए। लोगों का कहना है कि दो सप्ताह से उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। उत्तर प्रदेश में जमीन खरीद के फर्जीवाड़े को रोकने के लिए एक फरवरी से संपत्ति की रजिस्ट्री में आधार प्रमाणीकरण व्यवस्था लागू की गई थी। अब बिना आधार ऑथेंटिकेशन के रजिस्ट्री नहीं होती है। क्रेता, विक्रेता और गवाहों का बायोमीट्रिक सत्यापन अनिवार्य किया गया है। पहचान प्रमाणित होने पर ही रजिस्ट्री की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। मंगलवार को बागपत के उप निबंधक कार्यालय में आधार सत्यापन न होने से पंजीकरण आवेदन सबमिट नहीं हुए। लोग अपने सभी दस्तावेज लेकर दफ्तर पहुंचे, मगर पोर्टल के काम नहीं करने के क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.