छपरा, दिसम्बर 14 -- छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सारण जिले में शत-प्रतिशत छात्रों की अपार आईडी बनाने का लक्ष्य अब तक पूरा नहीं हो सका है। सरकारी व निजी विद्यालयों के करीब 80 प्रतिशत छात्रों की ही अपार आईडी बन पाई है, जबकि शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को यह प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने का निर्देश जारी कर रखा है। शेष 20 प्रतिशत छात्रों की आईडी अटकी रहने की सबसे बड़ी वजह आधार कार्ड और विद्यालय के नामांकन पंजी में दर्ज विवरणों का मेल नहीं खाना बताया जा रहा है। विभागीय कार्यालय के अनुसार, कई मामलों में बच्चों के नाम, जन्मतिथि, लिंग और माता-पिता के नाम आधार व स्कूल रजिस्टर में अलग-अलग दर्ज हैं। इसी वजह से अपार आईडी निर्माण के दौरान आधार वेरिफिकेशन में तकनीकी बाधा आ रही है। डीईओ ने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है कि जिन छात्रों की आईडी नहीं ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.