लखनऊ, मई 15 -- सीईओ विवेक चंद्र वर्मा ने सुनी लोगों की समस्याएं क्षेत्रीय कार्यालय आए लोगों से किया संवादलखनऊ, संवाददाता।भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विवेक चंद्र वर्मा ने शुक्रवार को प्राधिकरण के गोमती नगर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने सात कम्पनियों के प्रतिनिधियों को ऑफलाइन वेरिफिकेशन सीकिंग एंटिटी (ओवीएसई) प्रमाणपत्र वितरित किए। इन कम्पनियों ने पहचान सत्यापित करने के लिए यूआईडीएआई की ऑफलाइन वेरिफिकेशन सेवाओं का उपयोग करने के लिए स्वयं को पंजीकृत किया है। अब यह कम्पनियां स्वयं ही अपने कार्यक्षेत्र में लोगों का आधार वेरिफिकेशन कर सकेंगी।सीईओ विवेक वर्मा ने कहा कि यूआईडीएआई की ऑफलाइन वेरिफिकेशन सेवाएं नागरिकों को सुरक्षित, सहज और गोपनीयता-सम्मत पहचान सत्यापन सुविध...