आधार केंद्रों पर शुल्क सूची चस्पा करने के निर्देश
आगरा, अगस्त 10 -- मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह ने आधार केंद्रों पर शुल्क सूची अनिवार्य रूप से चस्पा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आवेदकों को निर्धारित शुल्क और उपलब्ध सेवाओं की स्पष्ट जानकारी मिलनी चाहिए। सोमवार को विकास भवन में आधार अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। सीडीओ ने फर्जी जन्म प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेजों के इस्तेमाल पर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने आधार भुवन पोर्टल के माध्यम से पोस्टल पिन कोड दर्ज कर नजदीकी आधार केंद्र की जानकारी लेने की बात कही। बैंक, सीएससी सेंटर, इंडिया पोस्ट और इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक को आधार किट सक्रिय कर सेवाएं सुचारु रखने के निर्देश दिए गए। यूआईडीएआई के सदस्य ने बताया कि नई आधार एप से घर बैठे मोबाइल नंबर, पता और ईमेल आईडी अपडेट की जा सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.