भभुआ, फरवरी 6 -- जिस कक्ष में यह केंद्र संचालित होता है, उसकी दीवार पर अंकित है बीएसओ कार्यालय आधार कार्ड सुधार कराने आए पढ़े-लिखे लोग भी हैं परेशान, भीड़ देख पहुंच रहे लोग (पेज चार) भगवानपुर, एक संवाददाता। किसी भी योजना या कार्यक्रम की जानकारी देने के लिए सरकार और प्रशासन प्रचार-प्रसार कराता है। लेकिन, आधार कार्ड सुधार केंद्र को लेकर अजीबोगरीब स्थिति बनी हुई है। जिस कक्ष में आधार कार्ड सुधार केंद्र का संचालन किया जा रहा है, उसके मुख्य द्वार पर कार्यालय, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, भगवानपुर, कैमूर अंकित है। अगर कोई पढ़ा-लिखा व्यक्ति भी आधार कार्ड में सुधार कराने आते हैं, तो वह दीवार पर अंकित आपूर्ति पदाधिकारी का कार्यालय पढ़कर वहां नहीं जा पाते हैं और वह आधार कार्ड सुधार केंद्र की तलाश में भटकते रहते हैं। शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय में मिले रा...