धनबाद, फरवरी 25 -- धनबाद। आधार कार्ड में छेड़छाड़ और फर्जीवाड़ा कर 17 साल के लड़के की उम्र को 19 साल किया और उसे अपने साथ मजदूरी के लिए सिकंदराबाद ले जा रहा था। आरपीएफ ने धनबाद में 17322 जसीडीह-वास्को द गामा एक्सप्रेस के सामान्य कोच में छापेमारी तस्कर को गिरफ्तार किया। आरपीएफ धनबाद पोस्ट के प्रभारी सह इंस्पेक्टर अजय प्रकाश ने बताया कि आरपीएफ, रेल पुलिस और आरपीएफ की सीआईबी टीम के अलावा चाइल्ड हेल्प डेस्क ने संयुक्त रूप से ट्रेन से पांच बालिग और एक नाबालिग को रेस्क्यू किया था। साथ में जामताड़ा तिलाबाद का कंचन मल्लिक को भी पकड़ा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.