महाराजगंज, अप्रैल 6 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा ब्लाक मुख्यालय रतनपुर में स्थित आधार कार्ड सेंटर पर सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब कंप्यूटर ऑपरेटर पर मनमानी व वसूली का आरोप लगाते हुए लोगों ने नौतनवा-ठूठीबारी मार्ग को जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुषों ने नारेबाजी करते हुए मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। सड़क जाम की सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार नौतनवा ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर और कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत किया।ब्लॉक परिसर में पिछले करीब 15 दिनों से आधार कार्ड बनाने का काम चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां सेवा के नाम पर धांधली की जा रही है। सोमवार को स्कूलों में बच्चों के नामांकन के लिए आधार की अनिवार्यता के चलते ब्लॉक परिसर में दूर-दराज के गांवों से आए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.