आधार कार्ड बनवाने आई बच्ची करंट से झुलसी
बांदा, मई 18 -- नरैनी। तहसील परिसर में आधार कार्ड बनवाने आई आठ वर्षीय बच्ची वाटर कूलर से उतरे करंट की चपेट में आ गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने आनन-फानन बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। तहसील क्षेत्र अंतर्गत रनखेरा अंश पिपरा गांव निवासी गोमती अपनी आठ वर्षीय बेटी नेहा को लेकर तहसील परिसर आधार कार्ड बनवाने पहुंची थीं। भीषण गर्मी के चलते बच्ची को प्यास लगी तो वह उप जिलाधिकारी के कोर्ट के आगे लगे वाटर कूलर से पानी पीने चली गई। इसी दौरान अचानक कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से वह उसमें चिपक गई और चीखने लगी। बच्ची को तड़पता देख आसपास मौजूद मां और परिसर में मौजूद लोग दौड़ पड़े और किसी तरह उसे करंट से अलग किया गया। घटना के बाद तहसील परिसर में कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.