लातेहार, मार्च 6 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के परहाटोली पंचायत में एक बुजुर्ग आधार कार्ड नहीं मिलने के कारण सरकारी योजनाओं से वंचित हैं। जानकारी के अनुसार परहाटोली पंचायत निवासी पुषा किसान (70 वर्ष) ने आधार कार्ड के लिए आवेदन किया था, लेकिन अब तक उन्हें आधार कार्ड प्राप्त नहीं हुआ है। परंतु आधार कार्ड नहीं होने की वजह से उन्हें सरकार की वृद्धा पेंशन योजना का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। बुजुर्ग ने प्रशासन से मांग की है कि उनके आधार कार्ड की स्थिति की जांच कर जल्द से जल्द उन्हें आधार कार्ड उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे वृद्धा पेंशन सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...