मिर्जापुर, जनवरी 6 -- पटेहरा। विकास खंड के पटेहरा कला स्थित पोस्ट ऑफिस पर आधार अपडेट के लिए चारगुना शुल्क वसूलने के आरोप में एक कर्मचारी को हटा दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि 75 रुपये के स्थान पर दो सौ रुपये वसूला जा रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर पोस्टमास्टर सुनील कुमार ने कार्यवाई करते हुए असिस्टेंट राहुल को हटा दिए। शनिवार को जमोहरा गांव निवासी रोहित गांव के ही एक महिला का आधार अपडेट कराने पहुंचे थे। उन्होंने बताया था कि 15 दिन पूर्व अपने बच्चों का आधार अपडेट कराए थे। दो बच्चों का 400 रुपये लिए थे। आज फिर एड्रेस बदलने के लिए 200 रुपये लिए, एक सप्ताह पूर्व गिधनहा के राहुल कोल से आधार अपडेट के लिए 200 रुपये लिए थे, जिसकी शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है। पोस्ट मास्टर की कार्रवाई से आमजन को बड़ी राहत मिली है। वहीं, अवैध वसूली पर भी रो...