हाथरस, मार्च 28 -- कघर रविवार को अवकाश के दिन भी खुलेगा शहर का मुख्य डाकघरहाथरस। अगर आप के आधार कार्ड में किसी प्रकार की कोई समस्या और आप आधार को अपडेट कराने चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। रविवार को अवकाश के बाद भी शहर के आगरा रोड स्थित मुख्य डाकघर में आधार अपडेट किए जाने का कार्य किया जाएगा। शहर के आगरा रोड स्थित मुख्य डाकघर में आधार संबंधी कार्य किया जा रहा है। लेकिन रविवार को छुट्टी होने की वजह से कई लोगों का आधार संबंधी कार्य नहीं हो पाता है। जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब डाकघर प्रशासन द्वारा रविवार को छुट्टी के दिन भी आधार संबंधी कार्य कराए जाने का निर्णय लिया है। इसी के तहत रविवार को छुट्टी के दिन सुबह दस बजे से डाकघर में आधार संबंधी कार्य होंगे।--

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...