आधार ऑपरेटरों को प्रशिक्षण में मिली नई तकनीकी की जानकारी
पलामू, मई 5 -- मेदिनीनगर, पतिनिधि। भारत सरकार के यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) की ओर से निर्धारित नवीन नियमावली एवं तकनीकी प्रक्रियाओं के तहत जिले के आधार ऑपरेटरों को आधुनिक संस्कार यूनिवर्सल क्लाइंट के माध्यम से आधार नामांकन एवं अद्यतन की विस्तृत जानकारी दी गई। पलामू समाहरणालय के उप विकास आयुक्त सभागार में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम यूआईडीएआई के जिला परियोजना पदाधिकारी उदय प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इसमें जिले के सभी प्रखंडों से नामित आधार सुपरवाइजर एवं ऑपरेटरों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान नवीन नामांकन प्रक्रिया की चरणबद्ध जानकारी दी गई। इसके अलावा पूर्व में बने आधार कार्ड के अद्यतन की मानक प्रक्रिया, संस्कार यूनिवर्सल क्लाइंट सॉफ्टवेयर के प्रयोग में सावधानियां एवं तकनीकी बिंदु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.