आधार-एबीसी आईडी की अनिवार्यता पर मुंविवि को लीगल नोटिस
मुंगेर, सितम्बर 30 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय में स्नातक सेमेस्टर-4 व 6 की परीक्षा के लिए आधार नंबर और एबीसी आईडी अनिवार्य किए जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। एक छात्र की शिकायत पर सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता साहिल गोयल ने विश्वविद्यालय प्रशासन को लीगल नोटिस भेजकर ऑनलाइन पोर्टल पर लगायी गयी अनिवार्य तकनीकी बाध्यता तत्काल हटाने की मांग की है। लीगल नोटिस में कहा गया है कि विद्यार्थी पहले से विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व परीक्षा व्यवस्था का हिस्सा हैं और सेमेस्टर-4 में नामांकन के साथ निर्धारित शुल्क भी जमा कर चुके हैं। ऐसे में परीक्षा फॉर्म भरने के लिए आधार नंबर और एबीसी आईडी अनिवार्य किए जाने से विद्यार्थियों के परीक्षा प्रक्रिया से बाहर होने का खतरा उत्पन्न हो रहा है। विश्वविद्यालय की 14 सितंबर की सूचना के अनुसार स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.