नई दिल्ली, फरवरी 28 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। मॉडल टाउन पार्ट-3 के सी-ब्लॉक स्थित एक सुविधा केंद्र में शुक्रवार रात तीन बदमाशों ने आधार अपडेट कराने का बहाना बनाकर धावा बोला और पिस्तौल के बल पर 14 लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर कर्मचारी कार्तिक को गोली मारने की धमकी दी गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। एडिशनल सीपी भीष्म सिंह के मुताबिक, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। 22 वर्षीय कार्तिक ने बताया कि केंद्र मुकुंदपुर निवासी राजा का है और घटना के समय वह अकेला मौजूद था। तीन युवक अंदर आए, एक ने आधार अपडेट की बात की, जबकि दूसरे ने पिस्तौल निकालकर दराज में रखी नगदी सौंपने को कहा। डर के चलते कार्तिक ने नगदी दे दी। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर क्राइम और फोरेंसिक टीम से साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपिय...