गंगापार, दिसम्बर 30 -- भारतगंज, हिन्दुस्तान संवाद। भीषण ठंड और सुबह से छाए घने कोहरे के बावजूद मंगलवार को कस्बा भारतगंज स्थित पोस्ट ऑफिस में आधार कार्ड बनवाने व अपडेट कराने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पोस्ट ऑफिस मुख्य बीपी मार्ग पर स्थित होने के कारण आधार सेवा के लिए जुटी भीड़ का असर सड़क यातायात पर भी साफ दिखाई दिया। बार-बार लोगों के रुकने और वाहनों की आवाजाही से मार्ग पर रुक-रुक कर जाम की स्थिति बनती रही, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...