मुरादाबाद, दिसम्बर 23 -- मुरादाबाद। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विमलेश कुमार ने मंगलवार को छह स्कूलों को आकस्मिक निरीक्षण किया। जिसमें निरीक्षण के दौरान कई विद्यालयों में शैक्षिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं में गंभीर कमियां पाई गईं। प्राथमिक विद्यालय हरसैनपुर में मध्यान्ह भोजन पंजिका की प्रविष्टियां अपूर्ण मिलीं। कंपोजिट विद्यालय सिरसखेड़ा में मल्टीपल हैंडवाश में पानी की टोटियां नहीं लगी पाई गईं तथा टोल फ्री नंबर का अंकन भी नहीं था। निरीक्षण के दौरान कंपोजिट विद्यालय सिरसखेड़ा के प्रधानाध्यापक हारून व सहायक अध्यापिका नीलम कुमारी, प्राथमिक विद्यालय जरनैल वाला मझरा की सहायक अध्यापिका संगीता रानी, कंपोजिट विद्यालय हसनगंज की सहायक अध्यापिका मोनिका भारद्वाज, कंपोजिट विद्यालय सलेमपुर के सहायक अध्यापक अतुल कुमार के आकस्मिक अवकाश पर होने की जानकारी दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.