रांची, फरवरी 24 -- रांची, संवाददाता। झारखंड चैंबर और कारोबारियों ने वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की ओर से पेश किए गए अबुआ दिशोम बजट 2026-27 को संतुलित और दूरदर्शी सोच वाला बताया। व्यवसायियों के अनुसार, बजट में सरकार ने विकास और सामाजिक संतुलन के बीच सामंजस्य बनाने का प्रयास किया है। बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर (आधारभूत संरचना), ग्रामीण विकास व कौशल निर्माण पर जोर दिया गया है। इससे दीर्घकालिक आर्थिक मजबूती का आधार तैयार होगा। कारोबारियों ने यह भी कहा कि औद्योगिक प्रोत्साहन के लिए आवंटन को और बढ़ाने की आवश्यकता थी। औद्योगिक क्षेत्रों में भूमि उपलब्धता, प्लग-एंड-प्ले इंफ्रास्ट्रक्चर, सिंगल विंडो सिस्टम के प्रभावी क्रियान्वयन और समयबद्ध स्वीकृति प्रक्रिया पर और ठोस पहल की उम्मीद थी। जीएसटी अनुपालन में सरलीकरण, निरीक्षण प्रणाली में पारदर्शिता और छ...