आधारपुर में बेलगाम ट्रैक्टर झोंपड़ी में घुसा, पुत्र की मौत, माता-पिता जख्मी
समस्तीपुर, मई 8 -- ताजपुर। प्रखंड के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के ताजपुर समस्तीपुर रोड में आधारपुर मिडिल स्कूल के समीप शुक्रवार की शाम एक बेलगाम ट्रैक्टर ब्रेकर पर संतुलन बिगड़ जाने से सड़क किनारे झोंपड़ी में घुस गया। घटना में ट्रैक्टर की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई वहीं एक महिला एवं एक पुरुष घायल हो गए। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक कूदकर फरार हो गया। ट्रैक्टर पर छड़ लदा हुआ था। घटना होते ही आसपास के लोगों ने दौड़कर घटनास्थल पर ट्रैक्टर को पीछे धकेलकर उसमें फंसे मृतक को बाहर निकाला एवं घायलों को इलाज के लिए ताजपुर अस्पताल भेजा। मृतक स्थानीय मजदूर परिवार के बिन्देश्वर राम का पुत्र धर्मेंद्र राम (28) बताया गया। वहीं जख्मी व्यक्ति मृतक के पिता बिन्देश्वर राम (65) एवं माता जमुनी देवी (62) बताए गए।
घटना का विवरण परिजनों से मिली जानकारी के मुताब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.