दरभंगा, जुलाई 8 -- घनश्यामपुर, संवाद सूत्र। बरसात तथा बाढ़ के मौसम में धान की रोपनी के लिए किसान पानी के लिए तरस रहे हैं। मौसम की बेरुखी तथा गत वर्ष की तुलना में इस बार बहुत कम हुई बारिश से किसान परेशान हैं। धान की रोपनी का सर्वोत्तम समय किसानों के हाथ से सरकता जा रहा है तथा किसान पानी के अभाव में हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। स्थिति इतनी भयावह है कि क्षेत्र से दिहाड़ी मजदूरों का बड़े पैमाने पर पलायन हो गया है। इससे रोपनी के लिए मजदूरों का अभाव हो गया है। यह भी पढ़ें- Balia News: बारिश के लिए आसमान की ओर टकटकी लगाए किसानकिसानों की समस्याएं बाऊर गांव के बुजुर्ग किसान फूलेश्वर मंडल, अमृत राऊत, जवाहर यादव, तिरपित यादव आदि कहते हैं कि आदि ने बरसे आद्र्रा अंत ना बरसे हस्त, कहे डाक दोनों गये पंडित और गृहस्थ। आद्र्रा नक्षत्र समाप्ति की ओर है। कमला बलान ...