जमशेदपुर, मार्च 30 -- जमशेदपुर। टाटानगर-आसनसोल मेमू ट्रेन 2 अप्रैल को आद्रा स्टेशन से अप-डाउन करेगी। वहीं, टाटा-हटिया एक्सप्रेस का मार्ग 31 मार्च मंगलवार के अलावा 1 और 4 अप्रैल को चांडिल के बाद बदलेगा। ट्रेन मुरी और गुंडा विहार स्टेशन होकर चलाने का आदेश है। आद्रा रेल मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण दक्षिण पूर्व जोन से यह आदेश हुआ है। आद्रा लाइन ब्लॉक से मिदनापुर समेत अन्य कई मार्ग की ट्रेनों का भी परिचालन प्रभावित होगा। जिससे सैकड़ों यात्रियों को परेशानी होना तय है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...