चक्रधरपुर, अप्रैल 5 -- चक्रधरपुर,संवाददाता। आद्रा रेल मंडल में विकास कार्य को लेकर मंडल से होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द रहेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर-68090/68089 आद्रा मेदिनीपुर आद्रा मेमू , ट्रेन नंबर 68079/68080 भोजूडीह चंद्रपुरा भोजूडीह मेमू 7, 10 और 12 अप्रैल को रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 68077/68078 आद्रा भागा आद्रा मेमू 12 अप्रैल को रद्द रहेगी। वहीं ट्रेन नंबर 68061/68062 आद्रा आसनसोल आद्रा मेमू 6, 9 और 11 अप्रैल को रद्द रहेगी। परिवर्तित मार्ग से चलेगी ये ट्रेनें : ट्रेन नंबर 18601 टाटानगर हटिया एक्सप्रेस 7, 8 और 11 अप्रैल को परिवर्तित मार्ग चांडिल गुंडा बिहार मुरी होकर चलेगी। इन ट्रेनों के रद्द रहने एवं परिवर्तित मार्ग से चलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...