चक्रधरपुर, मार्च 29 -- चक्रधरपुर। आद्रा रेल मंडल में विकास कार्य को लेकर लाईन ब्लाक लिया जाएगा जिसके कारण मंडल से होकर चलने वाली 3 जोड़ी ट्रेने रद्द रहेगी वहीं टाटा आसनसोल बराभूम मेमू पैसेंजर ट्रेन शार्ट टर्मिनेट होकर चलेगी तो टाटा हटिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी। प्राप्त जनाकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 68090/68089 आद्रा मेदिनीपुर आद्रा मेमू 31 मार्च, 3 और 5 अप्रैल को रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 68079/68080 भोजूडीह चंद्रपुरा भोजूडीह मेमू 31 मार्च 3, 4 और 5 अप्रैल को रद्द रहेगी। वहीं ट्रेन नंबर 68077/68078 आद्रा भागा आद्रा मेमू पैंसेजर 5 अप्रैल को रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 68056/68060 टाटा आसनसोल बराभूम मेमू 2 अप्रैल को आद्रा में शार्ट टर्मिनेट किया जाएगा वहीं ट्रेन नंबर 18601 टाटा हटिया एक्सप्रेस 31 मार्च 1 और 4 अप्रैल को अपने निर्धारित मार्...