चक्रधरपुर, मार्च 2 -- चक्रधरपुर। आद्रा रेल मंडल में विकास कार्य को लेकर 2 मार्च से 8 मार्च तक रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा। इसको लेकर आद्रा रेल मंडल से होकर चलने वाली 4 जोड़ी मेमू ट्रेनें रद्द रहेगी। वहीं कई ट्रेनें शार्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट होकर चलेगी। वहीं टाटा हटिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से होकर चलेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 68045/68045 आसनसोल आद्रा आसनसोल मेमू पैसेंजर 6 और 7 मार्च को रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 68077/68078 आद्रा भागा आद्रा मेमू 2, 3, 5 और 8 मार्च को रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 68090/68089 आद्रा मेदिनीपुर आद्रा मेमू 3, 6 और 8 मार्च को रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 68079/68080 भोजूडीह चंद्रपुरा भोजू़डीह मेमू 2 और 7 मार्च को रद्द रहेगी। शार्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट होकर टाटा आसनसोल बाराभूम मेमू आद्रा रेल मंडल में रोलिंग ब्लॉक को लेक...