जमशेदपुर, मई 10 -- जमशेदपुर। आद्रा रेल मंडल की लाइन पर इंजीनियरिंग, ट्रैक्शन, सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन का काम होना है। इससे टाटानगर की ट्रेनों का भी परिचालन प्रभावित होगा क्योंकि, 12 से 17 मई तक लाइन ब्लॉक का आदेश दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से हुआ है। इससे टाटानगर-आसनसोल व बराभूम मेमू ट्रेन 11, 13, 15, 16 और 17 मई को आद्रा से अपडाउन करेगी। हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 13 एवं 16 को दो धंटे लेट से प्रस्थान करेगी जबकि, एक अन्य टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 12 मई को बदले मार्ग चांडिल से पुरुलिया व कोटशिला के बजाय चांडिल, गुंडा बिहार व मुरी होकर चलेगी। बताया जाता है कि, लाइन ब्लॉक के कारण रेलवे ने भोजूडीह, चंद्रपुरा, आद्रा, मिदनापुर, आद्रा, भागा मार्ग की ट्रेनों का रद्द किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...