चक्रधरपुर, अगस्त 16 -- चक्रधरपुर। संवाददाता। आद्रा रेल मंडल में विकास कार्यों को लेकर 17 से 23 अगस्त तक ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। इस दौरान चार जोड़ी ट्रेनें अलग-अलग तिथियों में रद्द रहेंगी, जबकि कई ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट कर चलाया जाएगा।रद्द रहने वाली ट्रेनों में 68046/68045 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू 17 तथा 19 से 23 अगस्त तक, 68090/68089 आद्रा-मेदिनीपुर-आद्रा मेमू 18 और 23 अगस्त को, 68077/68078 आद्रा-भागा-आद्रा मेमू 23 अगस्त को और 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू 17 से 22 अगस्त तक शामिल हैं।वहीं 18116/18115 चक्रधरपुर-गोमो-चक्रधरपुर मेमू 18, 21 और 23 अगस्त को महुदा तक चलेगी। 68055/68056 आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू 17, 19, 20 और 22 अगस्त को आद्रा तक ही चलेगी। 68056 टाटानगर-आसनसोल मेमू 21 और 23 अगस्त ...