जमशेदपुर, अगस्त 30 -- दक्षिण पूर्व रेलवे जोन ने आद्रा मंडल के सांका और रूकनी सेक्शन पर सुरक्षित परिचालन के लिए लाइन अपग्रेड का आदेश दिया है। इसमें ट्रैक, सिविल, इलेक्ट्रिकल, एस एंड टी और ट्रैक्शन संबंधी कार्य शामिल हैं। रेलवे के अनुसार, आद्रा, सांका और रूकनी सेक्शन के विकास से यात्री व मालगाड़ियों का संचालन बेहतर होगा। इन सेक्शनों पर काम पूरा होने से चांडिल होकर ट्रेन परिचालन क्षमता बढ़ेगी और अन्य परिचालन लाभ भी मिलेंगे। समयबद्ध परिचालन और ढुलाई क्षमता बढ़ाने की योजना के तहत पूरे जोन में लाइन विस्तार व सिस्टम अपग्रेडेशन का काम चल रहा है। आद्रा मंडल की यह मंजूरी उसी अभियान का हिस्सा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...