बोकारो, जुलाई 20 -- बोकारो प्रतिनिधि। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में इंजीनियरिंग, टीआरडी व सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन विभागों की ओर से आवश्यक अनुरक्षण कार्य के लिए 20 से 26 जुलाई तक संयुक्त रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान कई मेमू व एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। इससे बोकारो, चंद्रपुरा, पुरुलिया, आद्रा, आसनसोल, टाटानगर व गोमो मार्ग के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 68046/68045 आसनसोल-आद्रा मेमू, 68090/68089 आद्रा-मिदनापुर मेमू, 68077/68078 आद्रा-भागा मेमू, 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया मेमू, 68056 टाटानगर-आसनसोल मेमू व 68079/68080 भोजूडीह-चंद्रपुरा मेमू अलग-अलग तिथियों में रद्द रहेंगी। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: 14-आद्रा रेल मंडल में विकास कार्य...