बोकारो, अगस्त 30 -- बोकारो, प्रतिनिधि। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में इंजीनियरिंग, टीआरडी व सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग की ओर से आवश्यक अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। इसके लिए 31 अगस्त से 6 सितंबर तक संयुक्त रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसके चलते मंडल की कई मेमू व एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू (68046/68045) 31 अगस्त व 2 से 6 सितंबर तक रद्द रहेगी। आद्रा-मिदनापुर-आद्रा मेमू (68090/68089) 1, 4 व 6 सितंबर को, आद्रा-भागा-आद्रा मेमू (68077/68078) 6 सितंबर को व आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू (63594/63593) 31 अगस्त, 3, 4 व 6 सितंबर को रद्द रहेगी। चक्रधरपुर-गोमो-चक्रधरपुर मेमू 1, 4 व 6 सितंबर को महुदा तक ही चलेगी। यह भी पढ़ें- विकास कार्य को आद्रा रेल मंडल में 31 अगस्त से 6 सितंबर तक रोलिंग ब्ल...