बोकारो, सितम्बर 26 -- बोकारो, प्रतिनिधि। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शनिवार को मंडल के विभिन्न स्टेशनों व रेलवे परिसरों में सघन स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुरुलिया, आद्रा, बोकारो, चांडिल, जय चंडी पहाड़ सहित विभिन्न स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों, कार्यालय परिसरों, ट्रैक के आसपास के क्षेत्रों व नालियों की सफाई की गई। रेल परिसरों को स्वच्छ रखने के साथ स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने पर भी जोर दिया गया। अभियान के दौरान स्वच्छ व्यवहार अपनाने, जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन व पर्यावरण संरक्षण के महत्व की जानकारी दी गई। अधिकारियों व कर्मचारियों ने लोगों से स्वच्छता गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। यह भी पढ़ें- रेल मंडल में चला जागरूकता अभियान आद्रा मंडल की ओर से बताया गया कि...