मुंगेर, मई 28 -- असरगंज, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित दुग्ध उत्पादन सभागार में मंगलवार को खरीफ महाअभियान सह प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ अनुमंडल कृषि पदाधिकारी संदीप राज, प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, अंचल अधिकारी उमेश शर्मा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी संजय चौधरी एवं कृषि वैज्ञानिक विष्णुदेव सिंह ने किया। संचालन कृषि समन्वयक प्रणव कुमार के ने किया। किसानों को कृषि वैज्ञानिक विष्णुदेव प्रसाद सिंह द्वारा खरीफ फसल धान का आद्रा नक्षत्र में ही बीज गिराने का सुझाव दिया। उन्होंने बताया कि किसानों को अधिक से अधिक आधार बीज का ही प्रयोग करना चाहिए । बीज उपचार कर लगाने पर अधिक उत्पादन होगी। किसानों से मोटे अनाज ज्वार, बाजरा, चीना कोनी, मडुवा की खेती करने की अपील की गई। अनुमंडल कृषि पदाधिकारी संदीप ...