बांका, जून 30 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कटोरिया प्रखंड के जमदाहा स्थित प्राचीन एवं आस्था के केंद्र भयहरण स्थान में सोमवार को आद्रा नक्षत्र के अवसर पर वार्षिक पूजनोत्सव श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News बांका :आद्रा नक्षत्र पर भयहरण स्थान में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़पूजापाठ का आयोजन पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। आसपास के गांवों के अलावा दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। पूरे दिन मंदिर परिसर भक्तों की भीड़ से गुलजार रहा और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने दुबे बाबा का पवित्र जल एवं दूध से अभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद जनेऊ, सुपारी, नैवेद्य, फल-फूल, धू...